दातागंज: दातागंज क्षेत्र के सैजनी गांव में एक किशोरी की सर्प के डसने से हुई मौत
मंगलवार को दातागंज क्षेत्र के सैजनी गांव में आरती नाम की किशोरी की सर्प के डसने से मौत हो गईं। बताया जा रहा है कि सुबह को झाड़ू लगाते समय किशोरी को सर्प ने डस लिया था। जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। किशोरी का शव गांव पहुंचा है, वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।