पट्टी: उडैयाडीह गांव में बाथरूम विवाद के चलते गर्भवती महिला से हुई मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के उडैयाडीह गांव में बाथरूम विवाद को लेकर एक गर्भवती महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता साविरा ने बृहस्पतिवार की शाम पट्टी पुलिस को शिकायत पत्र दिया है। साविरा के अनुसार बीते बुधवार रात करीब 8 बजे उनकी पड़ोसी देवरानी से बाथरूम को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद बढ़ने पर पड़ोसियों ने गाली-गलौज की। जब साविरा ने इसका विरोध किया