पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के के. नगर थाना क्षेत्र में 14 साल की किशोरी के साथ गैंगरेप की वारदात, एक आरोपी गिरफ्तार
Purnea East, Purnia | Jul 3, 2026
पूर्णिया के के. नगर थाना क्षेत्र मे 14 साल की किशोरी के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है.मिली जानकारी के अनुसार शराब के नशे में धुत तीन बदमाशों ने नहर किनारे चारा लाने गई किशोरी को सुनसान जगह पर दबोच लिया और उसके साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया।वारदात के बाद तीनों आरोपी पीड़िता को गंभीर हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। किशोरी GMCH मे भर्ती है.