भोगांव: बेवर में टीबी मुक्त अभियान के तहत शिविर लगा, एचआईवी और क्षय रोग की जांच में 250 टीबी मरीज मिले
बेवर में यूपी टीबी मुक्त अभियान और उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति, लखनऊ की लक्षित हस्तक्षेप परियोजना के तहत बेवर क्षेत्र के मोहल्ला काजीटोला धनकरी में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार के निर्देशन में डॉ. शाहरुख के क्लीनिक पर आयोजित इस शिविर में चार दर्जन से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।