मुहम्मदाबाद: नैसारे गांव के पास तीर्थ यात्रियों से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 35 लोग घायल और 2 की मौत
गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारे गांव के पास तीर्थ यात्रियों को लेकर जा रही एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद बस पलट गई। हादसे में बस में सवार करीब 48 यात्रियों में से 35 से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि एक महिला की मौत हो गई। घटना की पुष्टि एसपी सिटी राकेश कुमार मिश्रा ने की है।