दरभंगा: फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने बहेड़ी बाजार से 2 लोगों को किया गिरफ्तार
जिले में फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। दरभंगा पुलिस की तत्परता से की गई कार्रवाई में इस अवैध नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 09 मई 2026 को बहेड़ी थाना क्षेत्र में मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बहेड़ी बाजार स्थित कोमल स्टूडियो नामक दुकान में छापेमारी की।