हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ सदर पुलिस ने 1200 नशीली टैबलेट के साथ बाइक सवार युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी से गहन पूछताछ जारी
हनुमानगढ़ सदर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बाइक सवार युवक को 1200 नशीली टैबलेट सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी हनुमानगढ़ टाउन की लोहिया कॉलोनी का निवासी है। आरोपी के खिलाफ हनुमानगढ़ सदर थाना में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।