टाटीझरिया ब्लॉक के आंगो थाना क्षेत्र अंतर्गत जोभी के सिकिया जंगल में रविवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मंगरपट्टा निवासी 22 वर्षीय उपेंद्र अगेरिया (पिता स्व. कौलेश्वर अगेरिया) के रूप में हुई है। उपेंद्र अगेरिया दारू चौक स्थित एक चाऊमीन दुकान में काम करता था।