गौनहा: गौनाहा प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बनाहवा परसा का जर्जर भवन बना चिंता का विषय
पश्चिमी चंपारण जिले के गौनाहा प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय परसा का जर्जर भवन परेशानी का विषय बना हुआ है। जिसको लेकर विद्यालय के शिक्षक सहित बच्चे व अभिभावक भी काफी चिंतित है। प्रधानाध्यापक परमेश्वर सिंह ने बताया कि विद्यालय की कुल बच्चों का नामांकन 160 है, लेकिन भवन जर्जर होने से हमेशा अनहोनी का डर बना रहता है।