खैरथल: मातोर फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी गुड़गांव से गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मामले
खैरथल के मातोर बस स्टैंड पर दिनदहाड़े हुई फायरिंग के मामले में फरार चल रहे ₹10000 की इनामी बदमाश नरेंद्र उर्फ शूटर को पुलिस ने गुड़गांव से गिरफ्तार कर लिया है। थाना अधिकारी रामकिशन यादव ने शुक्रवार सुबह 7:00 बजे बताया कि आरोपी लंबे समय से हरियाणा दिल्ली यूपी और राजस्थान के शहरों में ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता फिर रहा था। इस पर कई गंभीर किस्म केमामले दर्ज है।