पिछोर: पिछोर नगर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गायत्री शक्तिपीठ ने निकाली नशामुक्ति रैली, लोगों को किया जागरूक
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को गायत्री शक्तिपीठ पिछोर द्वारा नगर में नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई।रैली के माध्यम से नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराकर नशा छोड़ने का संदेश दिया गया। रविवार सुबह लगभग 9:00 बजे गायत्री मंदिर से नशा मुक्ति रैली का शुभारंभ किया गया गायत्री परिवार के सदस्य हाथों में नशा मुक्ति के स्लोगन लिखी