ऊंचाहार: ऊँचाहार पुलिस ने गर्भस्थ शिशु की मृत्यु का कारण बनने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
ऊँचाहार कोतवाली पुलिस ने गर्भस्थ शिशु की मृत्यु कारित करने के मामले में वांछित अभियुक्त राम अवधेश को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है ,इसी साल जनवरी महीने में दो पक्षों के बीच लोधन का पुरवा मजरे अरखा गाँव में मारपीट हो गई थी, इस दौरान आरोप था कि, महिला के पेट में लात मारने की वजह से उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई थी।