बलिया: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने वृद्धाश्रम गड़वार का किया औचक निरीक्षण
Ballia, Ballia | Jun 27, 2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी द्वारा वृद्धाश्रम गड़वार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चन्द्रप्रकाश तिवारी द्वारा आवासित वृद्धजनों से उनके रहन-सहन व खान-पान के बारे में जानकारी ली गयी। वृद्धाश्रम में निवासित सभी वृद्धजनों से बातचीत कर उनकी छोटी-छोटी समस्याओं पर ध्यान देते हुए उन्हें सुना।