रायबरेली: कोतवाली नगर पुलिस ने ₹25000 का इनामिया वांछित अभियुक्त को मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र के साथ किया गिरफ्तार
Raebareli, Raebareli | Apr 2, 2026
2 अप्रैल गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे पुलिस द्वारा एक 25000 का इनामिया वांछित अभियुक्त को वाहन चेकिंग के दौरान, मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र के साथ सई नदी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके खिलाफ संबंधित कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है। अभियुक्त द्वारा बीते फरवरी माह में मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस लगातार छानबीन कर रही थी।