जालौन: जालौन नगर में चन्द छाया गेस्ट हाउस के पास मोटरसाइकिल सवार दम्पति को ट्रक ने मारी टक्कर
Jalaun, Jalaun | Jun 29, 2026 जालौन तहसील क्षेत्र के जालौन नगर में चन्द छाया गेस्ट हाउस के पास ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दम्पति को टक्कर मारी है,जिससे दोनों सड़क पर उछल कर गिर गए,दोनों घायल हो गए,घायल अवस्था में राहगीरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार किया है,और महिला को उच्च संस्थान रेफर कर दिया,घटना दिन सोमवार समय 2 बजे की है।पुलिस जांच में जुटी है।