चीनोर: इंस्टाग्राम पर धर्म विशेष के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला आपागंज में तनाव की स्थिति बनी
ग्वालियर इंस्टाग्राम पर धर्म विशेष के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर आपागंज में तनाव की स्थिति व्याप्त हो गई ।आनन फानन में पुलिस ने आरोपी युवक को उसके घर से उठाया और अपनी अभिरक्षा में थाने लेकर पहुंची।फिलहाल युवक के खिलाफ आपत्तिजनक आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।