शामली: देहरादून से चोरी की गई बाइक के साथ शामली के दयानंदनगर मोहल्ला के युवक को किया गया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Apr 27, 2026 सोमवार की शाम 6 बजे शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के दौरान स्थानीय पुलिस ने शामली शहर के मोहल्ला दयानंदनगर निवासी अर्पण उर्फ वीशू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए युवक के कब्जे से उत्तराखण्ड नंबर की चोरी की केटीएम बाइक बरामद की गई है। अभियुक्त ने बाइक को देहरादून से चोरी करना बताया है।