बरेली: रूहेलखंड यूनिवर्सिटी में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ की गूंज, इतिहास-आस्था संग राष्ट्र गौरव का जोश हाई
एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का भव्य आयोजन हुआ। कुलपति प्रो. के.पी. सिंह ने इसे भारतीय अस्मिता का प्रतीक बताया। डीन डॉ. तूलिका सक्सेना ने छात्रों को गौरवशाली इतिहास से जोड़ने पर जोर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों व संवाद सत्रों ने माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।