राजनांदगांव: कोतवाली थाना पुलिस ने नशीली दवाई सप्लाई और बेचने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
राजनांदगांव के कोतवाली थाना पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नशीली दवाई सप्लाई करने और बेचने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं,आरोपी महाराष्ट्र से नशीली दवाई लाकर राजनांदगांव में बिक्री करते थे,पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 190 नग टेबलेट,मोबाइल,ट्रक और अन्य सामान बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया हैं।