राजनांदगांव: डोंगरगांव थाना क्षेत्र के घुघवा खार धान मंडी के पास अवैध शराब बिक्री करते हुए व्यक्ति पर की गई कार्रवाई
राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र के घुघवा खार धान मंडी के पास पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शराब रखकर अवैध रूप से शराब बिक्री करते एक व्यक्ति पर पुलिस ने कार्रवाई की हैं,पुलिस ने आरोपी के पास से 180 पौवा देशी शराब बरामद कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत माननीय न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल किया गया हैं।