अररिया: अररिया में बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत अभियान शुरू, 15 पंचायतों का चयन किया गया
Araria, Araria | Jun 9, 2026 अररिया में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करने और बच्चों के सुरक्षित, शिक्षित व सशक्त भविष्य के निर्माण के लिए जिला स्तर पर बड़ा पहल किया गया। समाहरणालय स्थित डीआरडीए भवन के सभागार में "बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत निर्माण" के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ जिला स्तरीय समन्वय, परामर्श एवं उन्मुखीकरण बैठक आयोजित की गई।