संभल: सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क पर ₹1000 का जुर्माना, बिना नक्शा पास कराए मकान निर्माण का मामला 15 जुलाई को होगी सुनवाई
समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क पर एसडीएम कोर्ट न्यायालय की ओर से बिना नक्शा पास कराए मकान निर्माण के मामले में ₹1000 का जुर्माना लगाया गया। एसडीएम ने बताया हमें नक्शा उपलब्ध नहीं कराया गया, इसी को लेकर जमाने की कार्रवाही की गई है। आगे 15 जुलाई को होगी अगली सुनवाई।