बहराइच: बहराइच में संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान का शुभारंभ, BJP जिलाध्यक्ष ने जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
बहराइच। संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ बुधवार को बीजेपी के जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहनों को रवाना करने के साथ किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 1 जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।