मुज़फ्फरनगर: सीमित संसाधनों के बावजूद, किसान के बेटे वंश सैनी ने यूपी में 19वीं रैंक के साथ 10वीं में जिला टॉप कर रचा इतिहास
मुज़फ़्फ़रनगर के रामलीला टिल्ला निवासी वंश सैनी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.83 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया और उत्तर प्रदेश में 19वीं रैंक प्राप्त की। किसान परिवार से आने वाले वंश ने सीमित संसाधनों के बावजूद यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने गणित में 100 अंक प्राप्त किए।वंश अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को देते है