मखदुमपुर: टेहटा बाजार से पुलिस ने एक देसी कट्टा किया बरामद
टेहटा थाना की पुलिस ने टेहटा बाजार के वीडियो गली से एक देसी कट्टा बरामद किया है सोमवार की शाम 5 बजे मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष गुलफान अली ने बताया की बीती रात पुलिस बाइक गश्त लगा रही थी इसी दौरान बाजार में तीन संदिग्ध लोगो पर नजर पड़ी पुलिस ने उनका पीछा किया तो तीनों भागने लगे और बाजार के वीडियो गली में देशी कट्टा फेककर भाग गए।