दमोह: जलभराव से परेशान ग्वालपुरा के रहवासी, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन की स्थाई जल निकासी के साथ नाला और सड़क निर्माण की मांग
Damoh, Damoh | Jul 1, 2026 दमोह के ग्वालपुरा, लालपुरा और नूरी नगर के रहवासी बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और जलभराव की समस्या को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पक्की सड़क, नाली निर्माण और जल निकासी की मांग की। मोहनीश राव ने बताया कि वर्षों से समस्या बनी है और 20 से अधिक आवेदन देने के बावजूद समाधान नहीं हुआ। विंदु पटोटिया ने मांगे पूर्ण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।