डिंडौरी जिले के ग्राम पंचायत बजाग के कार्यालय में पुलिस ने यातायात, साइबर क्राइम सहित अन्य अपराधों को लेकर ग्रामीणों को जानकारी देते हुए मंगलवार दोपहर 1:30 बजे जागरूकता अभियान चलाया। दरअसल बजाग थाना प्रभारी शिवलाल मरकाम ने ग्रामीणों को यातायात नियम के साथ वाहन चलने साइबर क्राइम सहित अन्य अपराधों की विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया।