अमरोहा: अमरोहा में तेंदुए का खौफ, कैलसा रोड पर ट्यूबवेल की कोठरी पर किसान ने देखा तेंदुआ
Amroha, Amroha | Jul 12, 2026 अमरोहा में एक बार फिर तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। रविवार को कैलसा रोड स्थित एक खेत में बने ट्यूबवेल की कोठरी की छत पर तेंदुआ दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। तेंदुए को देखकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है।