शाहजहांपुर: शाहजहांपुर में महिला आरक्षण विधेयक पर भाजपा का विरोध प्रदर्शन, विपक्ष का फूंका पुतला
शाहजहांपुर। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और महिला कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण विधेयक को संसद में पारित न होने देने के आरोप में विपक्ष के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। खिरनीबाग चौराहा पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान भाजपाइयों ने विपक्ष का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर महापौर अर्चना वर्मा, विधायक अरविंद सिंह सहित कई भाजपा नेता