जौनपुर: जौनपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: दूल्हा हत्याकांड में 3 आरोपियों पर ₹25 हजार का इनाम घोषित
दूल्हा हत्याकांड के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपियों पर इनाम घोषित किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे बताया कि हत्या के मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रत्येक पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है।