खलीलाबाद: मिशन शक्ति 5.0 के तहत बहु-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक
जिले में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में बहु-बेटी सम्मेलन एवं महिला सशक्तिकरण चौपाल आयोजित की गई। महिलाओं और बालिकाओं को सरकारी योजनाओं, महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, गुड टच-बैड टच तथा 1090, 112, 181 और 1930 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। महिलाओं ने ऐसे कार्यक्रमों को आत्मविश्वास बढ़ाने वाला बताया।