बनमनखी: नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
जानकीनगर थाना क्षेत्र के लादूगढ़ पंचायत के वार्ड संख्या 14 से नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जानकीनगर अपर थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि 29 मार्च 2025 को लादूगढ़ पंचायत के वार्ड संख्या 14 निवासी रवि रंजन कुमार ने थाना में लिखित आवेदन देकर अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बहन के अपहरण का मामला दर्