हरदा: शहर की सिंधी कॉलोनी से खेत वाली माता मंदिर मार्ग बदहाल; बारिश में गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा
Harda, Harda | Jul 31, 2026 शहर की सड़कों की बदहाली लगातार लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। सिंधी कॉलोनी से अंकुर प्रोविजन होते हुए खेत वाली माता मंदिर तक जाने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनमें गुरुवार की बारिश के बाद पानी भर गया। इससे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए गड्ढों का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है।