निम्बाहेड़ा: 8 साल से फरार 15 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार, कनेरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS एक्ट के मामलों में था फरार
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने सोमवार शाम 7 बजे बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे राज्य स्तरीय अभियान में कनेरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। एनडीपीएस एक्ट के दो अलग-अलग मामलों में वांछित और लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी भीमा उर्फ भीमराज को डिटेन किया गया। आरोपी पर चित्तौड़गढ़ में दस हजार और राजसमंद में पांच हजार रुपय