बोचहां: बोचहां चौक एनएच 27 पर आरक्षण के मुद्दे को लेकर आंदोलनकारी ने किया चक्का जाम, जमकर किया प्रदर्शन
मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां एवं गायघाट चौक एनएच 27 पर आरक्षण के मुद्दे को लेकर आंदोलनकारियों ने चक्का जाम कर दिया, और प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी किया। भीम सेना और भाकपा माले ने आरक्षण बचाओ मुहिम के तहत एनएच पर आगजनी कर यातायात बाधित कर दी। जिस वजह से एनएच के दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतारें लग गई।