बोचहां: मीनापुर विधान सभा के प्रथम विधायक स्व जनक सिंह की 110वी जयंती दीप प्रज्ज्वलित कर सोमवार को मनाई गई ।
मीनापुर विधान सभा के प्रथम विधायक स्व जनक सिंह की 110वी जयंती दीप प्रज्ज्वलित कर सोमवार को मनाई गई । अध्यक्षता प्रेमचंद सिंह व संचालन मोहन सिंह ने किया। मुख्य अतिथि बेलसंड के पूर्व विधायक राणा रंधीर सिंह चौहान ने कहा कि जनक बाबू की सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी जब उनके आदर्शो पर हम सभी चलेंगे ।उन्होने समाज को गोलबंद करने व विकास की जो लकीरें खिंची।