बोचहां: गरहां ओपी के पटियसा गांव से दिनदहाड़े जमीन कारोबारी मुकेश पाण्डेय को बदमाशों ने अपहरण कर लिया है
बोचहां थाना क्षेत्र के गरहां ओपी के पटियसा गांव से दिनदहाड़े जमीन कारोबारी मुकेश पाण्डेय को बदमाशों ने अपहरण कर लिया है । इसको लेकर उनके भाई संतोष पाण्डेय ने गरहां ओपी में शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें एक पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी मुन्ना खान व उसके बेटे पर अपहरण का आरोप लगाया है । सूचना के बाद पुलिस हरकत में आ गई घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन की ।