कानपुर: सर्राफ से लूट करने वाले तीन बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, 2 बदमाशों के पैर में लगी गोली
ग्वालटोली में सर्राफ से लूट करने वाले तीन शातिर बदमाशों से कर्नलगंज थाने की पुलिस की शुक्रवार सुबह 4 बजे मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों के पैर में गोली मारकर दबोच लिया, जबकि एक को दौड़ाकर अरेस्ट किया। तीनों लुटेरों ने एक दिन पहले ही ग्वालटोली में एक सर्राफ से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। थाना प्रभारी ने बताया आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।