सूरजपुर: नगरपंचायत शिवनंदनपुर में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया गया
नगरपंचायत शिवनंदनपुर में कांग्रेस कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। उद्घाटन अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष शशि सिंह सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। नेताओं ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।