बिजनौर: बिजनौर के मंडावर इलाके में बढ़ते गुलदार के खौफ को देखते हुए वन विभाग की टीम ने किसानों को जंगल में किया जागरूक
Bijnor, Bijnor | May 17, 2026 बिजनौर में आज रविवार को दोपहर करीब 12:00 बजे मंडावर क्षेत्र के जंगल में जाकर वन विभाग की टीम ने खेतों में काम कर रहे किसानों को गुलदार के प्रति जागरूक किया है। जिले भर में गुलदार लगातार आबादी के नजदीक दिखाई देता है। जिससे किसानों को अनहोनी का खतरा सता रहा है। गुलदार से बचाव की वन विभाग लगातार किसानों को टिप्स दे रहा है।