बुढ़ाना: शाहपुर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
शाहपुर पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं धरपकड़ अभियान के अंतर्गत शाहपुर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त राहुल उर्फ भीम पुत्र हरवीर सिंह गांव शोरम का निवासी है। जिसे शाहपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर पलडी पुलिया पास से गिरफ्तार किया गया है।