बरेली: किला थाना क्षेत्र में दीवार पर प्लास्टर कराने को लेकर हुआ विवाद,पथराव
किला थाना क्षेत्र में दीवार पर प्लास्टर कराने को लेकर पडो़सियो में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में पथराव कर दिया और महिलाओं से अभद्रता की गयी। किला क्षेत्र की रानी रस्तोगी के मुताबिक दीवार पर प्लास्टर करने को लेकर कमल रस्तोगी,ममता रस्तोगी,राजा रस्तोगी और सेजल रस्तोगी विवाद करने लगे। इन लोगों ने घर में पत्थर फेंके।