बरेली: किला थाना क्षेत्र के जगती मोहल्ला में धोखाधड़ी कर खाते से निकाली रकम, दो के खिलाफ मुकदमा
किला क्षेत्र के जकाती मोहल्ला निवासी शख्स के खाते से 72 हजार रुपये धोखाधड़ी कर निकाल लिए गए। शख्स ने किला थाने में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। जकाती निवासी अनुराग कश्यप के मुताबिक अनिल और अजय यादव ने फोन कर झांसे में लिया और खाते से कई बार में 72 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। अनुराग की शिकायत पर किला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गयी है।