बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र कंचनपुर में दबंगों द्वारा व्यक्ति को जमकर पीटा गया
कंचनपुर में मामूली कहासुनी के बाद दबंगों द्वारा एक व्यक्ति को जमकर बेरहमी से पीटा गया है। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है ।थाना पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल भेजा है। और मामले में कार्यवाही शुरू कर दि है।अंकित कुमार पुत्र नरेंद्र निवासी कंचनपुर थाना भोजीपुरा के रहने वाले ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांगकी है।