बरेली: आंवला की महिला ने मकान कब्जाने और कुत्तों को छीनने को लेकर एसएसपी ऑफिस में दिया प्रार्थना पत्र
आंवला थाना क्षेत्र की महिला ने मकान के कब्जे और कुत्तों को छीन लेने को लेकर शनिवार को एसएशपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र दिया है। महिला नीलम ने बताया कि 14 फरवरी को तारा देवी, धर्मेन्द्र, तुमुल व गुन्जन ने अवैध रूप से लक्ष्मी के घर में घुस आये और मारपीट कर महिला व उसके पति व राम बेटी को घर से निकाल दिया। महिला के दो कुत्ते थे जिनको आरोपियों लोगों ने छीन लिया है