बड़वाह ब्लॉक के ग्राम डूडगांव में विधायक सचिन बिरला ने अपने निवास पर सोमवार को क्षेत्र के नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनीं। इस दौरान अलग-अलग ग्रामों से आए ग्रामीणजन अपनी व्यक्तिगत व सामूहिक समस्याएँ लेकर पहुँचे।विधायक बिरला ने सुबह ग्यारह बजे कहा कि “सेवा ही परम धर्म है, और जनता की समस्याओं का समाधान मेरी पहली प्राथमिकता है।