नर्मदापुरम के 750 वर्ष प्राचीन श्री जगदीश मंदिर में सोमवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का 21 द्रव्यों से महाभिषेक व महास्नान कराया गया। धार्मिक मान्यता के अनुसार महास्नान के बाद भगवान 15 दिनों के लिए अस्वस्थ होकर विश्राम करेंगे। उपचार के बाद आषाढ़ शुक्ल द्वितीया पर रथयात्रा निकलेगी।