बयाना कस्बे की मधुवन विहार कॉलोनी में रिटायर्ड लेक्चरर के घर से लाखों के जेवर चोरी मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी की निशानदेही पर कार्रवाई करते हुए चोरी के गहने बिकवाने में सहयोग करने वाले सह-आरोपी को जयपुर से दबोचा गया है।