महाराजगंज: गुमावा में घर के अंदर कमरे में लकड़ी लेने गई युवती को सर्प ने डसा, गंभीर हालत में अस्पताल में किया गया इलाज
6 मई बुधवार की रात्रि 9 बजे घर में कमरे के अंदर खाना बनाने के लिए लकड़ी लेने के लिए गई युवती को सर्प ने डस लिया। युवती की चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे,जहां सर्प के डस लेने की जानकारी युवती ने दी। परिजनों ने आनन फानंन युवती को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया। जहां युवती का इलाज किया जा रहा है।सीएचसी के डॉक्टर के मुताबिक युवती की हालत अभी गंभीर बताई गई।