शुक्रवार को करीब 1 बजे पुलिस की जानकारी के मुताबिक माखननगर टीआई मदन पवार द्वारा आरोपियों की बेहरमी से लात-घूंसे, बेल्ट से पिटाई के मामले में गहराई से जांच हो रही है। पीड़ित अपराधियों समीन खान पिद्दा और विष्णु कहार ने बयान दर्ज कराए हैं। इटारसी एसडीओपी वीरेंद्र मिश्रा जांच कर रहे हैं। मामले की जांच एसपी के निर्देश पर हो रही है।